मंगलवार, अक्टूबर 15
शुक्रवार, अगस्त 9
बागबानों को 15 दिन में करें भुगतान
कुमारसैन — प्रदेश में सत्ता पर काबिज रही किसी भी दल की सरकार ने बागबानों के हित के साथ खिलवाड़ किया है। बागबानों की हमेशा अनदेखी हुई है। बागबानों को आज कोई पूछने वाला नहीं है। उनके पास केवल संघर्ष का ही रास्ता है। यह बयान हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ एवं प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने नारकंडा में आयोजित एक विशाल रैली में कहे। किसान नेता राकेश सिंघा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक बागबानों की मुख्य मांगें पूरी नहीं होतीं तो सेब उत्पादक संघ व किसान सभा संघर्ष करती रहेगी, चाहे उन्हें बडी़ से बड़ी कीमत क्यों न चुकानी पड़ी। बागबानों के हित को देखते हुए वह शहीद होने को भी तैयार है। सिंघा ने कहा कि अपने संबोधन में आढ़तियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह बागबानों की पिछले साल की बकाया राशि को 12 प्रतिशत की ब्याज दर से शीघ्र भुगतान करे और सेब बिकने के 15 दिनों के अंदर बागबानों को पेमेंट दी जाए। किसान नेता राकेश सिंघा ने कड़े तेवर प्रकट करते हुए कहा कि सेब की बोली के लिए सिर्फ सैंपल उतारे जाएं तथा सेब को गड रेट के आधार पर बेचा जाए। उन्होंने कहा कि जरोल टिक्कर के सीए स्टोर व पैकैजिंग हाउस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सिंघा ने सरकार से यह भी मांग उठाई है कि 20 किलोग्राम से अधिक पैकिंग के लिए आढ़तियों को दंडित किया जाए। सिंघा ने रैली को संबोधित करते हुए सरकार से मांग उठाई है कि नारकंडा में आक्षन यार्ड का निर्माण हो। इसके अलावा सेब की पेटी एक प्रतिशत की मार्केट फीस बंद करे। सेब की दुलाई पर 15 प्रतिशत वृद्धि को वापस ले तथा सरकार ढुलाई दरों में नियंत्रित करे। परवाणू बैरियर पर पांच रुपए प्रति पेटी रोड टैक्स यदि सरकार ने वापस नहीं लिया तो वह मंत्रियों का घेराव करेेंगे। प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने बागबानों की रैली को संबोधित करते हुए सरकार से मांग उठाई है कि विदेशी सेब पर सीमा शुल्क जारी रहे तथा श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्ला देश के माध्यम से विकसित देशों के सेब पर तुरंत रोक लगाए। उन्होंने कहा कि हेलनेट पर दी जा रही 80 प्रतिशत सबसिडी तथा पावर स्प्रेयर व अन्य उपकरणों पर पिछला भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। सिंघा ने आढ़तियों व लदानियों पर आरोप लगाया है कि दोनों को मिलीभक्त से सेब के दाम बागबानों को कम दिए जा रहे हैं, जबकि हिमाचल, चंडीगढ़ और दिल्ली से बहार की मंडियों में सेब आज भी 100 रुपए से 120 रुपए बिक रहा है। सिंघा ने आढ़तियों पर आरोप लगाया है कि ये कमीशन एजेंट बागबानों को दबाव में डालकर 40 फीसदी पिटू सेब को कम बेच रहे, जो नियम अनुसार गैर कानूनी है। सिंघा ने इस मामले को लेकर मार्केटिंग कमेटी पर निशाना सादा है कि मार्केटिंग कमेटी कमीशन एजेटों के दबाव में है। जो ऐसी कमीशन एजेंटों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है।
मंगलवार, मई 28
कुमारसैन की प्रियंका को समाजशास्त्र में गोल्ड मेडल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह में कुमारसैन की प्रियंका को समाजशास्त्र में सर्वश्रेष्ठ रहने पर गोल्ड मेडल व डिग्री देकर सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल मिलने के बाद प्रियंका ने बताया कि वह इन दिनों आईएएस की परीक्षा की तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि वह आईएएस बन कर देश सेवा करना चाहती हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन से जमा दो की परीक्षा पास कर प्रियंका ने आरकेएमवी शिमला से बीए, एचपीयू से बीएड व समाजशास्त्र में एमए की पढ़ाई पूरी की। प्रियंका ने अपनी इस कामयाबी से अपने माता-पिता व कुमारसैन क्षेत्र का नाम रोशन किया है
बुधवार, मई 15
श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन
कुमारसैन में श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। ये 16 से 22 मई 2013 तक होगा और भण्डारा 22 मई 2013 को होगा। ये आयोजन स्थानिय निवासी श्रीमती वनिता द्वारा करवाया जा रहा है।
गुरुवार, मई 2
शुक्रवार, अक्टूबर 26
रविवार, अगस्त 26
शुक्रवार, अगस्त 10
शनिवार, जुलाई 14
संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता
कुमारसैन के दरवार परिसर में एस वी एम स्कूलों की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज आरम्भ हुई।
सोमवार, जनवरी 9
कुमारसैन और आस पास बर्फवारी
कुमारसैन और आस पास के क्षेत्रों में लगभग दस सालों के बाद बर्फवारी हुई । कुछ तस्वीरे
तस्वीरें साभार नीरज सोनी
शनिवार, नवंबर 12
विशेष शिविर आज सम्पन्न
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव जिला शिमला का सात दिवसीय ( 5 नवम्बर से 11 नवम्बर 2011) राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर आज सम्पन्न हो गया। समाप्न समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बड़ागांव की प्रधान विजया वर्मा ने की। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप शर्मा और महिला कार्यक्रम अधिकारी निवेदिता चन्देल ने सात दिनों में किए गए कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होने जानकारी दी की विशेष शिविर उदघाटन बी डी सी सदस्य शांता शर्मा ने किया था और शिविर के सात दिनों में स्वय सेवियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जा कर स्वच्छता अभियान चलाया। जबकि सांय कालीन सत्रों में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने स्वय सेवियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । प्रदीप शर्मा ने सात दिनों के कार्यो का विवरण देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बड़ागांव के सराहन में रास्ते की मुरम्मत का कार्य किया और गांव में स्थित प्राचीन तालाब की सफाई की । इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ागांव के उपप्रधान राजेश नलवा वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे। सांयकालीन सत्र में स्वास्थ्य विभाग के सुनील ठाकुर ने स्वास्थ्य शिक्षा पर प्रकाश डाला और सेवानिवृत अध्यापक और पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान जवाहर शर्मा ने स्वयं सेवियों को नैतिक शिक्षा के महत्व पर जानकारी दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन स्वय सेवियों ने मंदिर परिसर और पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सायकालीन सत्र में समाज सेवी हितेन्द्र रावत ने सांस्कृतिक संरक्षण और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला । इसी सत्र में स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र के चिक्तिसक डा0 मुकुद शर्मा ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य परिवर्तन, पोषण और युवावस्था पर स्वयं सेवियों को सारगर्भित जानकारी दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन स्वय सेवियों ने अस्पताल परिसर और स्थानीय बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया। सांयकालीन सत्र में पाठशाला के संस्कृत अध्यापक यशवीर शर्मा ने जीवन मूल्यों और शिक्षा का अधिकार पर स्वयं सेवियों को जानकारी दी। इसी सत्र में थाना कुमारसैन से हैड कंस्टेबल रामसेन और कंस्टेबल राम सिंह ने सामुदायिक पुलसिंग, प्रथम सूचना रिपोर्ट की जानकारी दी तथा छात्र छात्राओं से अध्ययन पर ज्यादा ध्यान देते हुए ग़लत कामों से दूर रहने का आहवान किया।


राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिन स्वय सेवियों ने बस स्टेड क्षेत्र और भजीयूड़ी बावड़ी की सफाई की। सांयकलीन सत्र में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डी आर मैहता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में सारगर्भित जानकारी दी। उन्होने स्वय सेवियों से पाठशाला प्रागण से बाहर भी सेवा भावना की निरन्तरता पर बल दिया। 

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विजया वर्मा ने स्वय सेवियों से सत्य की राह पर चलने का आहवान किया। उन्होने स्वय सेवियों को अच्छे नागरिक बनने के प्रति प्रेरित किया। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने शिविर को सफलता पूर्वक सम्मपन्न करने पर कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयसेवियों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों से मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने पर बल दिया। मंच संचालन जमा दो की स्वय सेवी दिव्या शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वय सेवियो ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सोमवार, नवंबर 7
एन एस एस विशेष शिविर


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन का सात दिवसीय एन एस एस विशेष शिविर आज सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा्गांव के प्राचार्य रौशन जसवाल ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी इन्दु शेखर शर्मा ने सात दिनों में किए गए कार्यो की जानकारी दी। सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयं सेवियों ने परिसर स्वच्छता के साथ साथ अंगीकृत गांव मतेवग में स्वच्छता और जागरूकता अभियान का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रतियोगिता जीवन में नैतिकता और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सेवियों से जीवन में ईमानदारी पर बल दिया। पाठशाला के अंग्रेजी संकाय प्राध्यापक जगदीश बाली ने मंच संचालन करते हुए स्वयं सेवियों के कार्यो पर सन्तोष व्यक्त किया और समाज सेवा को जीवन में अपनाने का आहवान किया। सात दिवसीय शिविर में एस एस बी के सुभाष ने प्रात:कालीन आयोजन में प्रतिदिन योगा और व्यायाम करवाया और स्वय सेवियों के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया अपने सम्बोधन में उन्होने स्वय सेवियों से स्वच्छ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। समापन अवसर पर स्कूल प्रबन्धन समिति के प्रधान दीप राम दैनिक भास्कर के पत्रकार अमित सूद सहित पाठशाला के अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।










.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)









